
ग्राम पंचायत डंगनिया में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या अब समाप्त हो गई है। जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे और सरपंच हर प्रसाद भारते की तत्परता के साथ-साथ बिजली विभाग की सक्रियता से क्षेत्र के सैकड़ों घरों में उजाला लौट आया है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से ट्रांसफार्मर की खराबी और कमजोर विद्युत व्यवस्था के कारण उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए ज्वाला बंजारे और सरपंच हर प्रसाद भारते ने अधिकारियों से लगातार संपर्क किया और मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दिलाई।
उनकी सक्रिय पहल और विभाग के सहयोग से नया ट्रांसफार्मर लगाया गया और गांव की बिजली व्यवस्था पूरी तरह सुचारु हो गई।
ग्रामीणों ने इस जनहितैषी कदम के लिए ज्वाला बंजारे, सरपंच हर प्रसाद भारते और बिजली विभाग का हृदय से आभार व्यक्त किया।
यह पहल ग्रामीण विकास और जनसेवा की भावना का प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
