थाना – सरकंडा जिला – बिलासपुर (छ.ग.)
अप.क्र. – 1306/2025, धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट

थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाषों के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस का प्रहार।
धारदार 1 चापड़ एवं एक चाकू सहित 2 आरोपी गिरफ्तार।
आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।
आगामी त्यौहार के मद्देनजर बदमाषों पर रखी जा रही सतत् निगरानी।
बदमाश प्रवृत्ति के लोगो पर की जायेगी कड़ी कार्यवाही।
नाम आरोपी:-
- विक्रम साहू पिता नारायण साहू उम्र 21 वर्ष निवासी अषोक विहार फेस 2, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- मुकेश चौहान पिता स्व. मोहन सिंह चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी गायत्री मंदिर के पास लिंगियाडीह थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03. जितेन्द्र भारद्वाज पिता तुलसी भारद्वाज उम्र 40 वर्ष निवासी तालापारा सिविल लाईन बिलासपुर।
विवरण:-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आगामी दीपावली पर्व के परिप्रेक्ष्य में श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं पेट्रोलिंग करने एवं अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय शहर, बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सिविल लाईन श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर अलग-अलग क्षेत्रों मंे लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि आज दिनांक 15.10.2025 को सूचना मिला कि शनिचरी बाजार सुलभ के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है, इसी प्रकार दयालबंद रोड लिंगियाडीह में एक व्यक्ति धारदार चापड़ लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है, उक्त सूचना पर तत्काल पृथक-पृथक टीम तैयार कर तस्दीकी हेतु भेजा गया जिनके द्वारा शनिचरी बाजार सुलभ के पास एक व्यक्ति को धारदार चाकू के साथ पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम विक्रम साहू निवासी अशोक विहार सरकण्डा का बताया जिसके कब्जे से धारदार चाकू जप्त किया गया इसी प्रकार दयालबंद रोड लिंगियाडीह में आरोपी मुकेश चौहान को धारदार चापड़ के साथ पकड़ा गया जिसे जप्त कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इसी प्रकार सीपत चौक के पास एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से घूमते हुये आने जाने वाले लागों को परेशान कर रहा था जिस संबंध में सूचना मिलने पर तस्दीक हेतु टीम भेजा गया जो अपना नाम जितेन्द्र भारद्वाज निवासी तालापारा बिलासपुर का होना बताते हुये पुलिस स्टाफ के साथ वाद-विवाद करने पर उतारू हो गया जिसे समझाईश दिये जाने पर उग्र होने पर अनावेदक जितेन्द्र भारद्वाज के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
