

आज दिनांक 04/11/2025 को कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा ग्राम पोडी विकासखंड मस्तूरी में समुह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन तिलहन अंतरर्गत, फसल तिल में प्रक्षेत्र दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में सरपंच श्री सूर्या जी द्वारा तिलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा देने हेतु गांव वालों को सलाह दी. डॉ. गीत शर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख द्वारा फसल विविधीकरण में तिलहनी फसल के महत्तव को विस्तार पूर्व ग्रामीणों को बताया, श्रीमती हेमकांति बंजारे द्वारा तिल की उन्नत उत्पादन तकनीक के बारे में किसानों को जानकारी दी। श्री जयंत साहू ने तिल में लगने वाले कीट बिमारी एवं उनके रोकथम के उपाय की जानकारी दी। इंजीनियर पंकज मिंज ने कृषि में मशीनो के महत्व को बताया, इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी श्री सतीश खरे एवं श्रीमती प्रियंवदा ने किसानों को कृषि योजना के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में 82 कृषक एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया.
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
