
ग्राम सुकुलकारी, ग्राम पंचायत सुकुलकारी (विकासखंड मस्तूरी) में आज ग्रीष्मकालीन धान के रकबा में कमी लाने तथा वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा देने हेतु कृषक संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर उड़द, मूंग, मूंगफली, सरसों, गेहूं, रागी एवं मक्का जैसी कम पानी वाली एवं अधिक लाभकारी फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
संगोष्ठी में विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि वैकल्पिक दलहनी एवं तिलहनी फसलों की खेती न केवल जल संरक्षण में सहायक है, बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि करती है। इसके साथ ही विभागीय फसल प्रदर्शन, आधुनिक खेती तकनीक, एवं विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को प्रदान की गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मस्तूरी श्री ए. के. आहिरे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री दिग्विजय सिंह क्षत्री, श्री मनोज खांडेकर, श्री बलभद्र सिंह परिहार, कृषक मित्र श्री ब्यास नारायण कुर्रे, कोटवार श्री तेरसदास मानिकपुरी तथा क्षेत्र के कई कृषक उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
