

मल्हार। बिलासा देवी कबड्डी प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस के आयोजन में जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे मुख्य अतिथि के रूप में तथा नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वर कैवर्त विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से खिलाड़ियों और दर्शकों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।संबोधन में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने कहा कि “ग्रामीण प्रतिभाएँ खेलों में प्रदेश और देश का नाम रोशन करने की क्षमता रखती हैं। कबड्डी जैसे खेल युवाओं में अनुशासन, साहस और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं।”
विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वर कैवर्त ने कहा कि “ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और सामाजिक एकता को भी मजबूत बनाते हैं।”मल्हार में आयोजित इस रोमांचक प्रतियोगिता को देखने हजारों की संख्या में दर्शकगण पहुंचे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए माहौल को जीवंत बनाए रखा।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ज्वाला बंजारे ने विजेता टीम को इनाम प्रदान किया और खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर गणेश दत्त, राजू तिवारी, विष्णु पार्षद, रामहरि कैवर्त, सुजीत राजभानु, उमेश कैवर्त, राजू कैवर्त, रामू कैवर्त, रामलाल कैवर्त, तथा मिलु कैवर्त सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
