
मस्तूरी। संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की जयंती के पावन अवसर पर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा का जीवन समाज को सत्य, अहिंसा, समानता और मानवता का मार्ग दिखाने वाला है। उनका अमर संदेश “मनखे-मनखे एक समान” आज भी सामाजिक समरसता और भाईचारे की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि गुरु बाबा के आदर्शों पर चलकर ही समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त किया जा सकता है। ज्वाला बंजारे ने सभी से गुरु घासीदास बाबा के बताए मार्ग पर चलने और समाज को एकजुट रखने का आह्वान किया।
अंत में उन्होंने गुरु घासीदास बाबा की जयंती पर शांति, सद्भाव और खुशहाली की कामना की।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
