
मध्यनगरीय विद्यालय मल्हार में मंगलवार को क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों में पदस्थ प्राचार्यों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसके साथ ही शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य काशीराम रजक, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहर्षी के प्राचार्य चिंता राम कश्यप, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मल्हार के प्राचार्य वेदप्रकाश शुक्ला तथा शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुलौनी के प्राचार्य कामता शुक्ला का कार्यक्रम में पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शुभदा सेवा संस्था मल्हार के उपाध्यक्ष मोहित राम देवांगन, कोषाध्यक्ष तिवारी, विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार वैष्णव, उप प्राचार्य गोकुल प्रसाद पाटले, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी करुणेश कुमार नापित, वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश पांडे, संजीव पाण्डेय, राजेश पाण्डेय सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं एनएसएस के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस अवसर पर तक्षशिला एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पूरन सिंह ठाकुर, सीपत से आए प्रशांत यादव तथा मिथलेश श्रीवास भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि संत गुरु घासीदास महाविद्यालय पचपेड़ी के बी.एड प्रशिक्षार्थी गण तथा छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे और आयोजन को गरिमा प्रदान की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों व प्राचार्यों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए तथा भविष्य में शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
