ग्राम ओखर में प्राचार्य काशीराम रजक के सुपुत्र श्री नारायण के प्रथम पुत्र रत्न प्राप्ति के शुभ अवसर पर आयोजित पष्ठी कार्यक्रम में जनपद पंचायत सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवजात शिशु, माता-पिता एवं समस्त परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जनपद सदस्य श्री बंजारे ने इस अवसर पर शामिल होना अपना सौभाग्य माना और अपने उद्बोधन में कहा कि पुत्र का जन्म केवल परिवार ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी हर्ष का विषय है। बच्चों के अच्छे संस्कार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नवजात के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद यादव सहित परिजन, ग्रामीणजन एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पष्ठी कार्यक्रम पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
