
गरियाबंद | 10–30 जनवरी 2026
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत तर्रा विकासखंड फिंगेश्वर गरियाबंद जिले में 10 जनवरी से 30 जनवरी 2026 के मध्य एक दिवसीय संवेदनशीलता (Sensitization) कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का संचालन पॉजिटिव मंत्रा कंसलटिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया, जिसमें कुल 15 कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन संवेदनशीलता कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों (SHG) एवं संभावित उद्यमियों को एमएसएमई से संबंधित सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, ऋण सुविधाओं तथा उद्यमिता के अवसरों के बारे में जागरूक करना रहा। कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को व्यवसाय प्रारंभ करने की प्रक्रिया, पंजीयन, उपलब्ध अनुदान एवं सब्सिडी योजनाओं तथा डिजिटल माध्यमों से व्यवसाय विस्तार की संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय उद्यमियों एवं युवाओं ने भाग लिया और प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया। प्रतिभागियों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम उन्हें स्वरोजगार के नए अवसरों की जानकारी प्रदान करते हैं तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।
आयोजकों के अनुसार जिले में इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को उद्यमिता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिल सके।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
