
मस्तूरी। जिला कांग्रेस कमेटीमस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक,बूथ-पंचायत-वार्ड कमेटी का गठन बिलासपुर ग्रामीण द्वारा 23मार्च 2026 सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुख्यालय सहारा परिसर में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई!बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से बूथ, पंचायत, वार्ड कमेटियों मे अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई!
संगठन सृजन बैठक में बूथ व पंचायत स्तर पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओ को अध्यक्ष नियुक्ति करने के लिए मंडल अध्यक्षों को विस्तृत निर्देश दिए गए! जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने बताया कि बूथ और पंचायत स्तर पर स्थानीय लोगों के साथ तालमेल बनाने वाले निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले औल लोकप्रिय कार्यकर्ताओ को अध्यक्ष नियुक्ति करें, उन्होंने ने कहा कि कार्यकर्त्ता सक्रिय रूप से जनता के बीच काम कर लहा हो पंचायत बूथ स्तर पर उसकी पकड मजबूत हो संगठन के प्रति निष्ठावान हो जल्द ही समय अनुसार बूथ, पंचायत समितियों का गठन कर उनके नाम का लिस्ट बनाकर मंडल अध्यक्ष जिला स्तर पर भेजेंगे!
मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर सभी जिला में बूथ स्तर से लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान में संगठन का विस्तार किया जा रहा है, जिसमें सभी जिला ग्रामीण शहरी क्षेत्रों के लिए प्रभारी बनाया गया है, जिसमे मस्तुरी ब्लॉक के लिए गौरव दूबे को सृजन प्रभारी बनाया गया है! कांग्रेस पार्टी की ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से ही बनती है उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को अनिवार्य रूप से बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर की कमेटियो का गठन कर जिला कांग्रेस कमेटी मे भेजने को कहा, ताकि संगठनात्मक ढाँचे अधिक प्रभावी और सक्रिय रूप से बनाया जा सके!
बैठक के सृजन प्रभारी गौरव दूबे ने भी सभी मंडल अध्यक्षों को निर्धारित समय सिमा पर कमेटियों का गठन करने की बात रखी उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्त्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है और सभी मिलकर संगठन को सशक्त बनाना होगा!
आज इस बैठक मे क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, ब्लॉक अध्यक्ष भोलाराम साहु संगठन सृजन मस्तुरी के प्रभारी गौरव दूबे, अ ज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल, महिला अ ज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुकृता खुंटे, जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, जनपद सदस्य देवेन्द्र कृष्णनन, सहित ग्यारह मंडल अध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे!
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
