
मस्तूरी। क्षेत्र क्रमांक 17 के शासकीय विद्यालयों में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर जनपद सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी को आवेदन सौंपते हुए स्कूलों में तत्काल आवश्यक निर्माण कार्य कराने की मांग की है।
बंजारे ने बताया कि क्षेत्र के कई विद्यालय आज भी समुचित भवन, अतिरिक्त कक्ष, रंगमंच एवं साइकिल शेड जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। इसके चलते विद्यार्थियों के अध्ययन-अध्यापन कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और शिक्षा की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है।
उन्होंने ग्राम बिनैका, बुढीखार, डंगनिया, बकरकुदा, मटिया एवं चकरबेढ़ा के विद्यालयों में समतलीकरण, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, रंगमंच एवं साइकिल शेड निर्माण जैसे जरूरी कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की है।
जनपद सदस्य ने स्पष्ट कहा कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो इसका सीधा असर बच्चों के भविष्य पर पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से इन कार्यों को प्राथमिकता में रखते हुए जल्द से जल्द पूरा कराने का आग्रह किया है।
इस संबंध में आवेदन की प्रतिलिपि कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है, जिससे अब इस मुद्दे पर त्वरित कार्यवाही की उम्मीद बढ़ गई है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
