
बिलासपुर/पचपेड़ी — पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सब स्टेशन में लगातार हो रही बिजली कटौती से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जलसो, बिल्हा, सुलौवनी सहित आसपास के गांवों के समस्त ग्रामवासियों ने एकजुट होकर विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन घंटों बिजली बंद रहने के कारण आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से बिना किसी पूर्व सूचना के बार-बार बिजली काटी जा रही है। दिन और रात दोनों समय बिजली बंद होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में बिजली नहीं रहने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों एवं मरीजों की स्थिति अत्यंत खराब हो रही है। वहीं किसानों को सिंचाई कार्य में भी दिक्कतें आ रही हैं, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पचपेड़ी सब स्टेशन में तकनीकी खराबी एवं लापरवाही के कारण यह स्थिति लगातार बनी हुई है, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं किया जा रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। इसके चलते लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि बिजली कटौती के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। रात के समय अचानक बिजली बंद हो जाने से लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता है। साथ ही पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है, क्योंकि अधिकांश गांवों में पानी की सप्लाई बिजली पर निर्भर है।
ग्रामवासियों ने मांग की है कि पचपेड़ी सब स्टेशन में बिजली व्यवस्था को जल्द से जल्द सुधारा जाए तथा अनावश्यक कटौती पर रोक लगाई जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में नियमित एवं सुचारू बिजली व्यवस्था की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन से भी हस्तक्षेप कर जल्द राहत दिलाने की अपील की है।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
