
मस्तूरी। कलेक्ट्रेट स्थित मंथन सभाकक्ष, जिला कार्यालय बिलासपुर में आयोजित जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक में मस्तूरी विधायक एवं विधानसभा उपसचेतक दिलीप लहरिया शामिल हुए।
बैठक के दौरान विधायक दिलीप लहरिया ने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण विषय प्रमुखता से उठाए। उन्होंने मस्तूरी मुख्यालय में लगभग 01 करोड़ रुपये की लागत से जनपद पंचायत कार्यालय एवं सर्व सुविधायुक्त बस स्टैंड निर्माण कार्य की मांग रखते हुए क्षेत्र में बेहतर अधोसंरचना विकसित करने पर जोर दिया।
इसके साथ ही उन्होंने मस्तूरी एवं सीपत स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ रख-रखाव, वन विभाग अंतर्गत वन परिक्षेत्र खोंधरा में वन्य जीव-जंतुओं की सुरक्षा तथा नगर पंचायत मल्हार एवं नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 42 एवं 43 में विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों के लिए विशेष मांग प्रस्तुत की।
बैठक में विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि जिला खनिज न्यास (DMF) की अधिक से अधिक राशि का उपयोग मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, अधोसंरचना एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास में किया जाना चाहिए, ताकि खनिज प्रभावित एवं ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि DMF की राशि का उपयोग प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी तरीके से सुनिश्चित कर मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देना अत्यंत आवश्यक है। इससे आमजन का जीवन स्तर बेहतर होगा तथा ग्रामीण एवं खनिज प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं साकार होंगी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
