
बिलासपुर। ग्राम पंचायत खम्हारडीह कुंवापाली में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धरमलाल कौशिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, जनपद पंचायत बिल्हा अध्यक्ष डॉ. रामकुमार कौशिक, जिला पंचायत सभापति डॉ. गोविंद यादव, महामंत्री सोमेश तिवारी, नगर पंचायत बिल्हा अध्यक्ष वंदना जेन्द्रे, कोमल सिंह ठाकुर, इंद्रजीत क्षत्री, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम साहू, डॉ. लक्ष्मण यादव, भाजयुमो बरतोरी मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मोनू यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खम्हारडीह की सरपंच श्रीमती सरोज मोनू यादव, जनपद सदस्य संजय ध्रुव, उपसरपंच शेखर पटेल सहित पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही जनपद पंचायत बिल्हा के सीईओ कुमार सिंह, नीरज तिवारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
सुशासन तिहार के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा आमजन की समस्याओं एवं मांगों को सुनकर उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
