
मस्तूरी। ग्राम पंचायत ठाकुरदेवा में शासकीय भूमि, शासकीय नाली एवं शासकीय नल पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। मामले को लेकर परेशान ग्रामीणों ने बिलासपुर कलेक्टर के जनदर्शन में पहुंचकर शिकायत सौंपते हुए न्याय की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सतनामी मोहल्ला में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण किया गया है। साथ ही शासकीय नाली और शासकीय नल के आसपास भी अवैध रूप से जाली तार लगाकर रास्ता एवं पानी निकासी बाधित कर दी गई है। इसके चलते मोहल्ले में जलभराव की स्थिति निर्मित हो रही है और लोगों को आवागमन सहित दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि समस्या को लेकर विरोध करने पर संबंधित पक्ष द्वारा महिलाओं एवं ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया जाता है। विरोध करने वालों को वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी भी दी जाती है, जिससे मोहल्लेवासी भय के माहौल में रह रहे हैं।
ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर से मांग की है कि शासकीय भूमि, नाली और नल से अवैध कब्जा हटाकर आम लोगों को राहत दिलाई जाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
