

मस्तूरी। जनपद पंचायत मस्तूरी क्षेत्र क्रमांक-17 के सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे ने ग्राम पंचायत डंगनिया के आश्रित ग्राम बिनैका के तालाब परिसर में प्रकाश व्यवस्था को लेकर कनिष्ठ यंत्री विद्युत वितरण केंद्र मल्हार को पत्र सौंपा है।पत्र में बताया गया है कि ग्राम बिनैका के तालाब परिसर में वर्तमान समय में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से शाम और रात के समय ग्रामीणों, महिलाओं एवं बच्चों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अंधेरा होने के कारण सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान भी असुविधा बनी रहती है।ग्रामीणों ने मांग की है कि तालाब परिसर में शीघ्र बिजली खंभे स्थापित कर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके।
जनपद सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे ने विभाग से मामले में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि सहायक यंत्री विद्युत वितरण मस्तूरी,
कार्यपालन अभियंता विद्युत वितरण बिलासपुर एवं पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना बिलासपुर को भी प्रेषित की गई है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
