
मस्तूरी। जनपद पंचायत मस्तूरी अंतर्गत ग्राम पंचायत भटचौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना की मजदूरी राशि अन्य लोगों के खातों में जमा किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने जनपद पंचायत मस्तूरी में शिकायत दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भटचौरा निवासी पिंकी लहरे ने शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था, लेकिन योजना के अंतर्गत मिलने वाली मजदूरी राशि उनके खाते में जमा न होकर अन्य व्यक्तियों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई। शिकायत में कई हितग्राहियों के नाम एवं संबंधित खातों का उल्लेख करते हुए राशि गड़बड़ी की आशंका जताई गई है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पंचायत स्तर पर रोजगार सहायक एवं संबंधित कर्मचारियों की मिलीभगत से यह अनियमितता की गई है, जिससे वास्तविक हितग्राहियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए तो और भी कई अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.आर. भगत ने जानकारी दी कि शिकायत प्राप्त होने के बाद जांच टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनहितकारी योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा गरीब हितग्राहियों की मजदूरी राशि में किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच सके।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
