
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, संभावित उद्यमियों एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) संचालकों को उद्यम स्थापना एवं विस्तार हेतु आवश्यक ज्ञान एवं कौशल प्रदान करना था। कार्यक्रम में व्यवसाय योजना निर्माण, वित्तीय प्रबंधन, विपणन रणनीति, शासकीय योजनाओं की जानकारी, वैधानिक अनुपालन तथा उद्यम विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम की मुख्य संसाधन व्यक्ति संस्था से अनिल कुमार टंडन, रिसोर्स पर्सन, कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से उद्यमिता विकास की बारीकियों को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया। उनके मार्गदर्शन से प्रतिभागियों में आत्मविश्वास एवं उद्यम स्थापना के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ।
प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण सत्र को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।कृषि विकास ने भविष्य में भी RAMP योजना के अंतर्गत कौशल विकास एवं उद्यमिता संवर्धन हेतु ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। सोमरसाए विश्वकर्मा और माहेश्वरी देवी उर्मिला सहित राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की महिला सहित मौजूद रहे

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
