
मस्तूरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत डंगनिया में मनरेगा योजना के तहत तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में कार्य प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे रहे। उन्होंने कहा कि तालाब गहरीकरण कार्य से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीणों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। उन्होंने मनरेगा योजना को ग्रामीण विकास एवं रोजगार सृजन की महत्वपूर्ण योजना बताते हुए सभी श्रमिकों से कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत डंगनिया के सरपंच हर प्रसाद भारते, उपसरपंच गोपाल जांगड़े, रोजगार सहायक संजय बंजारे, ईशु राज घृतलहरे, पंच क्रांति सोनी, लोकनाथ बंजारे, गोदरीया टंडन, राकेश जांगड़े, अवधराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मजदूर एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान गांव की सुख-समृद्धि एवं विकास की कामना के साथ तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। ग्रामीणों ने इस कार्य को जल संरक्षण एवं ग्राम विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
