
बिलासपुर, 27 जुलाई 2026/विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सर्विलांस इकाई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय तथा नगर पालिक निगम बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम के फ्रंटलाइन सफाई कर्मचारियों के लिए विशेष हेपेटाइटिस जांच एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ हेपेटाइटिस संक्रमण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था।
शिविर में नगर निगम के 142 फ्रंटलाइन सफाई कर्मचारियों का निःशुल्क हेपेटाइटिस ‘बी’ एवं ‘सी’ की जांच की गई। संक्रमण के जोखिम को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों को समय पर जांच, उपचार तथा बचाव संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ऐसे अभियान संक्रमण की शीघ्र पहचान और प्रभावी उपचार सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मचारियों को हेपेटाइटिस संक्रमण के कारण, लक्षण, बचाव एवं समय पर जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही हेपेटाइटिस ‘बी’ के टीकाकरण के प्रति भी उन्हें जागरूक किया गया, ताकि संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके।
सीएमएचओ डॉ. शुभा गढ़ेवाल ने बताया कि इस विशेष शिविर का उद्देश्य सफाई मित्रों के बीच हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता फैलाना, समय पर जांच कराकर उन्हें निःशुल्क उपचार सेवाओं से जोड़ना तथा समाज के अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को संक्रमण से सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ फ्रंटलाइन कर्मचारी ही स्वच्छ और स्वस्थ शहर की मजबूत नींव हैं, इसलिए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन लगातार किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी (एनवीएचसीपी) डॉ. प्रमोद तिवारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रक्षित जोगी, जिला प्रबंधक (आईडीएसपी) श्री श्याम मोहन दुबे, डिस्ट्रिक्ट एपिडेमियोलॉजिस्ट श्री पंकज सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पटेल/
–00–
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
