
मस्तूरी-रविवार को मस्तूरी परिक्षेत्र के सरपंचों की बैठक आहूत किया गया जिसमें सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत कोहरौदा के सरपंच छबिसेन बंजारे को सरपंच संघ का ब्लॉक अध्यक्ष, हेमलता दीपक बंजारे उपाध्यक्ष,ठाकुरदेवा के सरपंच केशव साहू सचिव, गौरव सिंह चंदेल कोषाध्यक्ष ,चौहा सरपंच हुलेश राम खुंटे सह सचिव एवं रैलहा के सरपंच रोशनी अरविंद सिंह डहरिया को संरक्षक बनाया गया।इस दौरान नवनिर्वाचित सरपंचों ने सचिव संघ के अनिश्चितकालीन चल रहे हड़ताल को लेकर पंचायत के कार्यों में आ रही रुकावट पर दुख व्यक्त किए और शासन प्रशासन से इस हड़ताल का शीघ्र ही निराकरण करने की मांग किया है ताकि पंचायत के कार्यों का निष्पादन प्रारंभ किया जा सके। सरपंच संघ की पदाधिकारीयों व सदस्यों ने पंचायती राज व्यवस्था को लेकर शासन प्रशासन की कार्यकलापों पर प्रकाश डाले। साथ ही संगठन को मजबूत बनाए रखने एकजुटता के साथ काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संतोष डोंगरे, सरोज रामेश्वर साहू, विश्ववामती मेघनाथ खांडेकर, ललिता लक्ष्मी प्रसाद यादव, आंचल नारायण सोल्डे, धनलाल भार्गव, अंजुला मीन कुमार काठले, शीला अश्वनी सिंह चंदेल, कविता साहेबलाल कुर्रे ,प्रमिला कमल भार्गव, रेखा बाई सांडे , सहित अन्य सरपंच उपस्थित रहे।सरपंच संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष छबिसेन बंजारे ने कहा कि जिस विश्ववास के साथ सरपंच साथी मुझे जिम्मेदारी सोंपा है मैं कृतार्थ हूं मैं संगठन से सम्बंधित सभी कार्यों को आप लोगों को विश्वास में लेकर करुंगा। और आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि मैं हमेशा आप लोगों के दुख सुख में खड़ा रहूंगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
