
किराना दुकान की आड़ में शराब का खेल! सेंदरी में धड़ल्ले से अवैध बिक्री का आरोप
जिला मुंगेली। के पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदरी से अवैध शराब बिक्री को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में एक किराना दुकान की आड़ में कथित तौर पर शराब की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है।
मामले की सूचना पथरिया थाना प्रभारी और आबकारी विभाग को दिए जाने की बात सामने आई है। अब बड़ा सवाल यह है कि शिकायत के बाद जिम्मेदार विभाग कब तक कार्रवाई करता है?
ग्रामीणों का कहना है कि सेंदरी गांव में केवल एक जगह नहीं, बल्कि कई स्थानों पर लंबे समय से कथित रूप से अवैध शराब की बिक्री चल रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इससे गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है और शराब पीने वालों का जमावड़ा भी चिंता का विषय बना हुआ है।
अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग शिकायत को कितनी गंभीरता से लेते हैं और अवैध शराब के इस कथित कारोबार पर कब तक कार्रवाई होती है। या फिर जिम्मेदारों की नजरों के सामने यह गोरखधंधा यूं ही चलता रहेगा?
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
