जिला – बिलासपुर, छत्तीसगढ़
स्लग – अंबेडकर प्रतिमा पर गोबर फेंकने का आरोप, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने SDM से की कड़ी कार्रवाई की मांग

बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां लाखसार मोड़, तखतपुर रोड पर स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कथित तौर पर गोबर फेंके जाने की घटना को लेकर नाराजगी सामने आई है। इस मामले में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने एसडीएम तखतपुर को आवेदन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
वीओ –
मामला तखतपुर रोड स्थित लाखसार मोड़ का है, जहां संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों द्वारा गोबर फेंके जाने का आरोप लगाया गया है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के ब्लॉक उपाध्यक्ष लोकेश कुमार निषाद द्वारा दिए गए आवेदन में इस कृत्य को आपत्तिजनक बताते हुए कहा गया है कि ऐसी घटनाएं महापुरुषों के सम्मान के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित कर सकती हैं।
संगठन ने मांग की है कि मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच की जाए। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज सुरक्षित रखे जाएं, ताकि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जा सके।
वीओ –
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रतिमा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, कलेक्टर बिलासपुर और थाना प्रभारी सकरी को भी भेजे जाने की जानकारी दी गई है।
रिपोर्ट का समापन –
अब सवाल यह है कि इस संवेदनशील मामले में प्रशासन और पुलिस कब तक जांच पूरी कर दोषियों की पहचान करते हैं और क्या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल, आवेदन के माध्यम से निष्प�
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
