जन्मदिवस पर जनसेवा की अनूठी पहल, केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

बिलासपुर, 15 अक्टूबर 2026। माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी के जन्मदिवस के अवसर पर स्टूडेंट यूनियन परिवार एवं आराधना जन स्वास्थ्य सेवा समिति, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में न्यू सर्किट हाउस सभागार, मुंगेली नाका चौक, बिलासपुर में विशाल रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में युवाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए रक्तदान किया। शिविर के माध्यम से सिम्स ब्लड बैंक को कुल 87 यूनिट रक्तदान किया गया।
कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके आगमन पर आयोजकों एवं उपस्थित जनसमुदाय द्वारा आतिशबाजी एवं पुष्पमालाओं के साथ आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात उनके जन्मदिवस के अवसर पर केक काटकर शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके सामाजिक योगदान, सेवाभाव एवं मानवता के प्रति समर्पण का सम्मान किया गया।
रक्तदान शिविर में युवाओं एवं छात्र-छात्राओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। विभिन्न क्षेत्रों से आए रक्तदाताओं ने इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, युवाओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करना रहा।
आयोजक शैलेंद्र साहू ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। रक्त की आवश्यकता किसी भी जरूरतमंद मरीज को कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। तो वही आयोजक महेश साहू ने कहा शिविर में रक्तदाताओं की सहभागिता ने सामाजिक चेतना, सेवाभाव एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया और एवं अधिवक्ता अखिलेश साहू ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करने से जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने में मदद मिलती है। स्वस्थ व्यक्तियों के लिए रक्तदान एक सुरक्षित एवं पुण्य कार्य है, जो समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और मानवता के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे रक्तदान के प्रति जागरूक बनें तथा समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, क्योंकि आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी परिवार की खुशियां बचाने और किसी की जिंदगी बचाने का माध्यम बन सकता है। इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में श्री शैलेन्द्र साहू, श्री अखिलेश साहू एवं श्री महेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे जनहितकारी आयोजनों के माध्यम से समाजसेवा की गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया इस विशाल रक्त दान शिविर में मुख्य रूप से शैलेंद्र साहू,महेश साहू, अखिलेश साहू,भूपेंद्र साहू, चंद्रेश बंजारे लव साहू, तुषार कुर्रे, अवनीश पाण्डेय, डेविड साहू,सुनील साहू, विजय रजवाड़े, राहुल दिव्य,शुभम जायसवाल,अमित कुर्रे, आर्यन देवांगन, लखेश्वर सिंह, अरुण साहू अमर प्रधान, राकेश साहू,दीपेश साहू,रोहित साहू,जय बर्मन, गौतम यादव,कुणाल साहु,ताहा अंसारी,अक्लीम अंसारी, चेतना ठाकुर, जया साहू, प्रीति श्याम,अमीषा,कशिश,ममता, अनुष्का,रोशनी, हिमानी, तमन्ना,कृतिका,सुहानी,स्नेहा, खुशी और अन्य छात्र छात्राओं का सहयोग रहा।

आयोजक: स्टूडेंट यूनियन परिवार एवं आराधना जन स्वास्थ्य सेवा समिति, बिलासपुर।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
