मस्तूरी जनपद पंचायत में टिम नितेश का दुसरी बार दबदबा,
बिलासपुर जिले के जनपद पंचायत मस्तूरी में पहली बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध हुआ है। अध्यक्ष सरस्वती परमेश्वर सोनवानी और उपाध्यक्ष ठाकुर नितेश सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने फूल माला से नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मस्तुरी जनपद पंचायत के कार्यालय के बाहर समर्थक मौजूद रहे।
पहली बार हुआ निर्विरोध चुनाव
जनपद पंचायत मस्तूरी के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार 1972 से जनपद पंचायत मस्तूरी का संचालन हो रहा है, जिसमें कई बार जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ।हर बार मतदान से ही अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुने जा रहे थे। इस बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए मात्र एक-एक जनपद सदस्य ने नामांकन दाखिल किया, जिसके बाद निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई।
क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकताः नितेश सिंह
जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष ने जीत के बाद कहा कि क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है, इसके साथ ही हम सभी 25 जनपद पंचायत सदस्य मिलजुल कर क्षेत्र के मूलभूत सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अपने जित का श्रेय अपने टिम को दिया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
