
मस्तूरी-
दिनांक 11 मई से 20 मई भगवान स्वयंभू लटेश्वरनाथ की पावन धरा किरारी में आयोजित श्री शिवमहापुराण महोत्सव के चतुर्थ दिवस के कथा प्रसंग में आचार्य कथावाचक संदीप मिश्रा श्री धाम वृन्दावन, ने कथा का विस्तार से वर्णन करतें हुए कुबेर प्रसंग, सती प्रसंग की कथा का श्रवण कराते हुए बताया कि शंकर भगवान् एक अवधूत महादेव है वे सबका कल्याण करने वाले है भगवान शिव का चरित्र हमें सत्य और शांति का मार्ग बतलाती हैं कही ।कथा श्रवण हेतु मस्तूरी किरारी सहित आसपास के श्रद्धालु भाई बहन श्री शिवमहापुराण कथा श्रवण हेतु सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर शिवमहापुराण कथा रूपी गंगा मे गोता लगाकर अपने जीवन को कृतार्थ करने मे जुट गए हैं आयोजन समिति द्वारा भोजन महाप्रसादी का व्यवस्था किया गया हैं । जिसमे सैकड़ो की संख्या मे श्रद्धालु जन प्रसाद घन कर रहें हैं । मुख्य यजमान के रूप मे ठाकुर तमेश सिंह एवं उनकी धर्मपत्नि श्रीमती प्रतिमा सिंह जी ग्राम पंचायत किरारी एवं ग्रामीणों द्वारा प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से पार्थिव शिवलिंग का विधिवत पूजन अभिषेक किया जाता हैं । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ठाकुर नितेश सिंह उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत मस्तूरी, ठाकुर टुकेश सिंह, ठाकुर राहुल सिंह, ठाकुर फेकू सिंह, बबला सिंह, बाबा सिंह, दीपक सिंह, बलवंत सिंह , संतोष सिंह, रामफल साहू, गोपाल साहू, राधे साहू, विजय साहू, डा. शिवकुमार साहू, चंद्रकांत सिंह, किशोर राठौर, संतोष राठौर, एवं ग्राम किरारी के समस्त श्रद्धालु भाई बहन जुड़ मिल कर कार्य कर रहें हैं । कार्यक्रम का संचालन ननकू साहू, द्वारा किया जा रहा हैं ।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
