
सरकंडा (बिलासपुर)। शहर के सरकंडा क्षेत्र में स्थित ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के आस-पास अवैध बोरवेल उत्खनन का मामला सामने आया है। कलेक्टर द्वारा स्पष्ट रूप से बोर उत्खनन पर नियंत्रण के आदेश दिए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर खुदाई का कार्य जारी है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वाहन नंबर KA 22 MD 6370 द्वारा बोरवेल मशीन को लाया गया है और प्रशासनिक अनुमति के बिना कार्य किया जा रहा है। यह वाहन दूसरे राज्य का है, जिससे यह भी स्पष्ट होता है कि बिना निगरानी के बाहरी तत्व क्षेत्र में खुलेआम नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।ग्रामीणों और अभिभावकों में इस अवैध गतिविधि को लेकर गंभीर चिंता है, क्योंकि यह क्षेत्र विद्यालय के नजदीक है और बच्चों की सुरक्षा से भी समझौता हो सकता है।कलेक्टर द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, किसी भी प्रकार के बोर उत्खनन से पूर्व प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य है। इसके बावजूद नियमों की अवहेलना कर कार्य किया जाना यह दर्शाता है कि कुछ तत्वों को प्रशासन का कोई भय नहीं है।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या त्वरित और कठोर कदम उठाता है। स्थानीय लोगों ने इस अवैध खुदाई की शिकायत प्रशासन को दे दी है और कार्यवाही की माँग की है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
