
मस्तूरी। योग न केवल भारत की प्राचीन परंपरा का अनमोल तोहफा है, बल्कि ये पूरी दुनिया के लिए सेहतमंद जीवन का रास्ता भी है. योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन को भी बनाए रखने में मदद करता है. भारत में योग का इतिहास बेहद पुराना है और अब पूरा विश्व इस विधा पर यकीन करने लगा है. यही वजह है कि हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. ये दिन योग की महत्ता को पहचानने और इसके लाभों को फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है. इस बार भी 21 जून को जोर शोर से मनाया गया..
पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रांगण में हुआ भव्य आयोजन…
मस्तूरी मुख्यालय के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रांगण में ब्लाक स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मस्तूरी मुख्यालय के जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं स्कूली बच्चों व ग्रामीणों सहित सुबह 7:00 से स्कूल प्रांगण में पहुंचकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया,योग शिक्षक विजय गौरहा द्वारा योग के प्रणामासन, हस्त उत्तानासन, हस्तपादासन, अश्व संचालनासन, अधोमुख श्वानासन, पर्वतासन, अष्टांग नमस्कार , भुजंगासन, पर्वतासन, ताड़ासन और हस्तपादासन सहित योग करवाया गया।
पहली बार 2015 में मनाया गया योग दिवस..
पहली बार ये दिन 21 जून 2015 को मनाया गया था. इस दिन दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ था जिसमें 35,985 लोगों ने एक साथ योग किया और 84 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए. इस आयोजन ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भी बनाए..
योग करने के पश्चात जन प्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने किया पौधरोपण…
कार्यक्रम के समापन के पश्चात एक पेड़ मां के नाम पर कार्यक्रम में आए अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण कार्य भी किया जिसमें गुलमोहर, निम, जामुन,आम, कदम, जैसे पौधों का पौधा रोपण कार्य भी किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी मुख्य रूप से हुए शामिल…
जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, चंद्र प्रकाश सूर्या, सतकली बावरे, जनपद पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बिंझवार ,जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्णन, ज्वाला प्रसाद बंजारे, मंजु देवी कुर्रे , लक्ष्मीन देव सिंह पोर्ते,उषा केवट ,भाजपा नेता विवेक त्रिपाठी, प्रकाश अवस्थी, संतोष मिश्रा पवन श्रीवास, रहें।
वही विभागीय अधिकारीयों में मस्तूरी एसडीएम प्रवेश पैकरा, बीईओ ईश्वर सोनवानी,बीआरसी शिवराम टंडन,डीईओ मिथलेश देवांगन,एडीओ प्रकाश एक्का, पीएचई इंजीनियर प्रमोद महतो,स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हेमवती मोर्य,बालक शाला के प्रभारी प्राचार्य आशा प्रसाद,नवल किशोर यादव, सहित स्कूल की शिक्षक उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
