
मस्तूरी – सोमवार दोपहर मस्तूरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने होली और रमजान के त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। बैठक में नायब तहसीलदार उमाशंकर लहरें, थाना प्रभारी हरिश्चंद्र टांडेकर और जनपद उपाध्यक्ष ठाकुर नितेश सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक, व्यापारी और ग्राम कोटवार मौजूद रहे। थाना प्रभारी हरिश्चंद्र टांडेकर ने कहा कि होली के दौरान किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियां या झगड़े बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति शांति भंग करने की कोशिश करता है, तो पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार के दौरान नशे की हालत में वाहन न चलाएं और अपने घरों में ही सुरक्षित तरीके से त्योहार का आनंद लें। नायब तहसीलदार उमाशंकर लहरें ने कहा कि होली और रमजान दोनों ही सद्भावना और आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो और दोनों त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों।

जनपद उपाध्यक्ष ठाकुर नितेश सिंह ने भी बैठक में उपस्थित लोगों से अपील की कि होली का त्योहार पुरानी रंजिशों को भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलने का त्योहार है। उन्होंने कहा कि आपसी प्रेम और एकता से ही समाज आगे बढ़ता है, इसलिए सभी को मिलजुलकर त्योहार मनाना चाहिए। बैठक में स्थानीय व्यापारी, ग्राम कोटवार और क्षेत्र के समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए और प्रशासन को शांति बनाए रखने में पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया। बैठक के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली और रमजान की शुभकामनाएं दीं और सामुदायिक सद्भाव को बनाए रखने का संकल्प लिया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
