

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में न्यू बस स्टैंड के सामने कबाड़ी दुकान इसके अलावा यदुनंदन नगर सब्जी मार्केट के बगल में अवैध कबाड़ी दुकान धड़ल्ले से चल रही है पुलिस का नहीं रहा खौफ!
बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू बस स्टैंड के सामने और यदुनंदन नगर सब्जी मार्केट के बगल में धड़ल्ले से अवैध कबाड़ी दुकानें संचालित हो रही हैं। इन दुकानों में न तो किसी प्रकार का रजिस्ट्रेशन है और न ही किसी तरह की निगरानी, जिससे क्षेत्र में अव्यवस्था और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन कबाड़ी दुकानों के जरिए चोरी की सामग्री की खरीद-फरोख्त की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। सबसे बड़ी बात यह है कि इन अवैध दुकानों को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से बेखबर या फिर मौन बना हुआ है।
पुलिस के डर के बिना चल रही इन दुकानों से यह साफ जाहिर होता है कि या तो इनपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, या फिर अंदर ही अंदर मिलीभगत का खेल चल रहा है।स्थानीय निवासियों की मांग:
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन अवैध कबाड़ी दुकानों पर कार्रवाई की जाए और पूरे क्षेत्र में नियमित निरीक्षण कर वैधता सुनिश्चित की जाए।प्रशासन का रवैया सवालों के घेरे में है, क्या होगी सख़्त कार्रवाई या जारी रहेगा अवैध व्यापार?
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
