जिला – बिलासपुर (छ.ग.)


🚦 बिलासपुर जिले के थाना क्षेत्रों में एनडीपीएस के प्रकरणों में जप्त मादक पदार्थों का जिला स्तर पर किया गया नष्टीकरण।
🚦 अलग-अलग जप्त 109 प्रकरणों में कुल 697.692 कि.ग्रा. गांजा, 42592 नग एम्पुल, 73822 नग कैप्सूल, एवं 5678 नग इंजेक्शन कुल किमती 8562029रू. किया गया नष्टीकरण।
🚦 उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति द्वारा सुधा पावर प्लांट मोहतराई में किया गया नष्टीकरण।
विवरण –
संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि छ.ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय अटल नगर नवा रायपुर द्वारा जिलों में जप्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति गठित किया गया है, जिसमें जिला बिलासपुर से अध्यक्ष श्री रजनेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, सदस्य श्री राजेन्द्र जायसवाल अति.पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर, श्री नवनीत तिवारी सहायक आबकारी आयुक्त बिलासपुर (छ.ग.) एवं क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी बिलासपुर को नियुक्त किया गया है, जिस पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जप्त मादक पदार्थ गांजा, अवैध नशीले इंजेक्शन, नशीले टेबलेट एवं सिरप के विरूद्ध विगत वर्षों में किये गये कार्यवाही की जानकारी एकत्र कर 109 प्रकरणों में माननीय न्यायालय से विधिवत् अनुमति लिया जाकर प्रकरणों में जप्त 697.692 कि.ग्रा. गांजा, 42592 नग एम्पुल, 73822 नग कैप्सूल, एवं 5678 नग इंजेक्शन कुल किमती 8562029रू. को समिति के सदस्यों तथा पंचानों की उपस्थिति में आज दिनांक 23.07.2025 को सुधा बॉयो पॉवर प्रा.लिमि. मोहतराई जिला बिलासपुर के भट्ठी में विधिवत् जला कर एवं रोलर के माध्यम से दबाकर विधिवत् नष्टीकरण की कार्यवाही सम्पन्न किया गया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
