
मस्तूरी। प्रेस क्लब मस्तूरी एवं छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के तत्वाधान में सत्कार भवन मस्तूरी में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व विधायक मस्तूरी डॉ कृष्ण कुमार बांधी की उपस्थिति में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि, समाज कल्याण के क्षेत्र में कार्य करने वाले विभूतियों का सम्मान हेतु मस्तुरी गौरव सम्मान समारोह रखा गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष ठाकुर नितेश सिंह ने किया, मस्तूरी सम्मान के रूप सामाजिक कार्यकर्ता मिर्गी बीमारी के दवा देने वाले ग्राम रिस्दा निवासी प्रवीण सिंह चंदेल, जोंधरा निवासी पुनेश पटेल, वेद परसदा निवासी पवन रजक, शहीद शिव कुमार मरकाम एवं शहीद सनत कुमार महिलांगे के परिजनों को, मेधावी छात्र में ग्राम किरारी निवासी नेहा कोसले कक्षा दसवीं, ग्राम भदौरा निवासी आयुष मनहर कक्षा दसवीं, ग्राम इटवा पाली चंद्र प्रकाश पटेल कक्षा दसवीं एवं पचपेड़ी निवासी ऐजेल सूर्यकांत कक्षा बारहवीं,खेल के क्षेत्र में बेसबाल खिलाड़ी साक्षी पटेल,वेट लिफ्टिंग अभिनव डहरिया,एवं अन्य, व संत गुरुघसीदास के प्राचार्य डॉक्टर रविन्द्र जायसी,कृषक रिस्दा निवासी राघवेंद्र सिंह चंदेल एवं मस्तूरी सीपत के पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि मीडिया एवं पत्रकार जनप्रतिनिधियों एवं शासन-प्रशासन को जागने एवं समस्याओं से अवगत कराने का काम करते हैं। पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है मैं आग्रह करता हूं कि वे निष्पक्ष भाव से काम करें। इनके द्वारा मस्तूरी प्रेस क्लब के भवन के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा किया गया। इस अवसर पर
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सुर्यवशीं,नगर पंचायत मल्हार अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी धनेश्वर केंवट,
जिपं.सभापति श्रीमति अरुणा चन्द्रप्रकाश सूर्या,जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत,व श्रीमति सतकली बावरे, जनपद सभापति राजु पंडित,सरिता नरेंद्र नायक,जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्णन, राकेश शर्मा, ज्वाला प्रसाद बंजारे,सरपंच संघ अध्यक्ष छवी बंजारे,भोला साहु,साहील मधुकर,अनिल साहू,संतोष डोंगरे वेद परसदा,टिकारी सरपंच चंद्रसेन, बेलटुकरी रामेश्वर साहू, बिनौरी सरपंच, राजकुमार अंचल , चंद्र प्रकाश सूर्या, प्रेस क्लब बिलासपुर अध्यक्ष इरशाद अली, सचिव दिलीप यादव, मंडल अध्यक्ष मस्तूरी विवेक त्रिपाठी,जनपद सदस्य ,सीएमओ मल्हार मनीष ठाकुर,छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महेश तिवारी, राधे श्याम कोरी , संतोष साहू, राजेंद्र डहरीया, मनीष शर्मा पूर्व प्रेस क्लब उपाध्यक्ष बिलासपुर सीपत प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पांडे, मस्तूरी एवं सीपत के पत्रकारों उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
