
राजपुर – कुसमी विकासखंड के ग्राम सेरंग़दाग़ निवासी सुरजीत सोनवानी अपनी पत्नी सविता सोनवानी के साथ ग्राम नवकी से राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अपने दुपहिया वाहन क्रमांक CG30G4677 पर सवार होकर अपने तेईस माह के बच्चे अंश का इलाज कराने आ रहें थे इसी बीच गांधी चौक से महुआपारा जाने के क्रम में घाट पर ट्रक क्रमांक BR01G6860 के चपेट में आने से मासूम की गई जान वहीं मासूम के पिता सुरजीत सोनवानी ने बताया कि बच्चे को पेट में हमेशा परेशानी रहती थी जिसका इलाज अंबिकापुर के डॉ रेलवानी के यहां चल रहा था ग्राम सेरंग़दाग़ से अंबिकापुर की दूरी होने के कारण अपने ससुराल ग्राम नवकी में रहकर अंबिकापुर इलाज के लिए आना जान कर रहें थे वहीं इलाज के दौरान बच्चे के हाथ में कैनुल लगा था उसी निकलवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे वहीं राजपुर पुलिस कर्मियों के द्वारा चालक प्रकाश यादव एवं खलासी अजय कुमार यादव और ट्रक को जप्त करते हुए कार्यवाही की जा रही हैं!
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
