
मस्तूरी। जनपद क्षेत्र क्रमांक 17 अंतर्गत ग्राम जैतपुर के भैनापारा मोहल्ले में बिजली की गंभीर समस्या को लेकर जनपद सदस्य श्री ज्वाला प्रसाद बंजारे ने विद्युत विभाग को पत्र लिखकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग की है। प्रस्तावित स्थल सामुदायिक भवन के पास है, जहां ट्रांसफार्मर की स्थापना से दर्जनों परिवारों को बड़ी राहत मिल सकेगी।
श्री बंजारे ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि क्षेत्र में वर्तमान में लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता बहुत कम है और आए दिन ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और फाल्ट की समस्या बनी रहती है। इससे न केवल घरों की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई, पेयजल आपूर्ति और अन्य आवश्यक कार्यों में भी भारी परेशानी हो रही है।
उन्होंने विभाग से आग्रह किया है कि भैनापारा सामुदायिक भवन के समीप शीघ्र नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए, जिससे आम जनता को राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
ग्रामवासियों ने जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे द्वारा उठाए गए इस जनहित के कदम का स्वागत करते हुए आभार जताया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
