
बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही चरम पर ⚡
मुर्रा भट्ठा के पास लटक रहा ट्रांसफार्मर का खुला तार, हादसे को दे रहा दावत!
बिलासपुर। तोरवा क्षेत्र के अंतर्गत मुर्रा भट्ठा के पास में बिजली विभाग की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर से निकला हाई वोल्टेज तार पूरी तरह से खुला हुआ है और सीधे जमीन पर लटक रहा है, जिससे लोगों की जान पर बन आई है।
स्थानीय रहवासी काफी समय से इस समस्या की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन बिजली विभाग के अफसर और कर्मचारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। क्षेत्र में कई बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर इस खुली मौत के तार के पास से गुजरते हैं, जिससे कभी भी एक बड़ा हादसा हो सकता है।
लोगों ने बताया कि मुर्रा भट्ठा बिजली ऑफिस में बैठे कर्मचारी न तो फोन उठाते हैं और न ही मौके पर आते हैं। उल्टा पूछने पर अभद्र भाषा और गाली-गलौज करते हैं। यह रवैया कहीं न कहीं विभाग की संवेदनहीनता को दर्शाता है।
क्या बिजली विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? क्या एक और मासूम की जान जाने के बाद ही ट्रांसफार्मर की मरम्मत होगी?प्रशासन और बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से स्थानीय लोग की मांग है कि –
तत्काल मुर्रा भट्ठा के पास में लटके तार को ठीक किया जाए
संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय की जाए यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो इसका खामियाजा पूरे विभाग को भुगतना पड़ सकता है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
