
जनता की पुकार
अटल निवास देवरी खुर्द, वार्ड नंबर 43 के हालात बदतर – जनता पानी को तरसे, सिस्टम मौन
बिलासपुर – अटल निवास देवरी खुर्द, वार्ड नंबर 43 के नागरिक पिछले कई सालों से पानी की भीषण किल्लत झेल रहे हैं। हालत यह है कि 15 दिन में एक बार टैंकर, और वह भी 3 से 4 दिन में कभी-कभार आता है। लोग बूँद-बूँद पानी को मोहताज हैं, लेकिन जिम्मेदार अफसरों और जनप्रतिनिधियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। ऑपरेटर की मनमानी चरम पर: बूटापारा हाउसिंग बोर्ड के ऑपरेटर जहां समय पर पानी चालू और बंद करते हैं, वहीं देवरी खुर्द कॉलोनी में ऑपरेटर खुद को कानून से ऊपर समझता है। कभी भी पानी बंद, कभी भी चालू – कोई समय तय नहीं! जब लोग पूछते हैं, तो जवाब मिलता है – “टंकी भर रहा हूं, तीन-चार घंटे लगेंगे!” सच्चाई यह है कि टंकी भरने का एक निश्चित समय होता है, लेकिन यहां टाइमिंग नहीं, सिर्फ मनमानी चलती है। पानी के लिए लोगों की त्रासदी:टैंकर का पानी चार-पांच दिन तक बचाकर पीना पड़ता है।बच्चों को स्कूल भेजने में परेशानी, घर के सारे काम ठप।बीमारियां बढ़ रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं।लोग 1 किलोमीटर दूर तक पानी लाने को मजबूर हैं।आवेदन, शिकायतें और प्रतीक्षा – लेकिन जवाब नहीं:8 सालों से यह समस्या हर साल गर्मी में विकराल रूप लेती है। कई बार पार्षद और ज़ोन कमिश्नर को आवेदन दिए गए, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं। पानी टैक्स हर महीने भरा जाता है, लेकिन पानी खुद नसीब नहीं। जनता का सीधा आरोप:- हमने थक हार कर शिकायत करना छोड़ दिया है। पानी नहीं मिलेगा, यह हमारी नियति बन चुकी है। अब सवाल यह है – क्या पानी भी VIP सुविधा बन गया है?”
क्या नगर निगम सो रहा है? क्या प्रशासन सिर्फ चुनाव में दिखेगा?अब जनता की आवाज़ उठेगी, और जवाब माँगेगी – क्योंकि पानी हमारा हक है, अहसान नहीं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
