
डंगनिया में, 3 अगस्त।को
प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त आज देशभर के करोड़ों किसानों को जारी की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत डंगनिया में आयोजित कृषि संगोष्ठी में जनपद सदस्य श्री ज्वाला बंजारे की उपस्थिति में बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण जन शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत डंगनिया के सरपंच हरप्रसाद भारते, सचिव लखेश्वरी, पंच लोकनाथ बंजारे, क्रांति सोनी, रोजगार सहायक संजय बंजारे, आवास मित्र इशुराज, दिल कुमार भार्गव, शशि टंडन, योगेश मिरि, मुकेश कुमार जांगड़े, सलीम डहरिया, प्रफुल्ल मीरी, ननका पाटले, फलित पाटले, रितेश नवरंगे सहित अन्य ग्रामीणजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन संबोधन प्रसारित किया गया, जिसे सभी ने एक साथ बैठकर ध्यानपूर्वक सुना।
जनपद सदस्य श्री ज्वाला बंजारे ने इस अवसर पर कहा कि पीएम किसान योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि यह किसानों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का माध्यम भी है।
उन्होंने उपस्थित किसानों से अपील की कि वे समय पर अपने दस्तावेज़ अपडेट करें और योजनाओं का पूरा लाभ लें।
किसानों ने भी योजना से मिले लाभ साझा किए और प्रधानमंत्री के साथ-साथ जनपद सदस्य श्री बंजारे के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों के उत्साह और जागरूकता ने यह स्पष्ट कर दिया कि किसान अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ने को तैयार हैं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
