
’’आपकी एक आस, आपकी अमानत, आपके पास’’
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर आमजनों के गुम हुए कीमती मोबाइल किए गए वितरण।
➡️ एसीसीयू (साइबर सेल) बिलासपुर द्वारा आम जनों के गुम हुये 220 नग मोबाईल कीमती लगभग 50 लाख रूपये बरामद कर संबंधितो को सौपने चलाया चेतना अभियान।
➡️ वर्ष जून 2024 में भी 200 से अधिक गुम मोबाईल रिकवर कर किये गये वापस।
—000—
बिलासपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में मोबाईल गुमने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा गुम मोबाईल तलाश कर संबंधितो को वापस करने के निर्देश दिये गये थे। निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण व एसीसीयू) श्री अनुज कुमार के मार्गदर्शन में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर के अधिकारी कर्मचारियो द्वारा चेतना अभियान चलाकर छत्तीसगढ के विभिन्न जिलो सहित मध्य प्रदेश, झारखण्ड, उडीसा एवं महराष्ट्र से करीब 220 नग मोबाईल बरामद किया गया जिसे आज दिनाँक 07.08.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा मोबाईल धारको को वापस प्रदान किया गया है। वापस किये गये मोबाईल की कीमत लगभग 50 लाख रू है। गुमे हुये मोबाईल वापस पाने की आस छोड चुके व्यक्तियो को जब उनका मोबाईल वापस किया गया तो वे लोग काफी खुश हुये और बिलासपुर पुलिस के इस चेतना अभियान की सराहना करते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) सहित बिलासपुर पुलिस के सभी अधिकारी कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एसीसीयू बिलासपुर में पदस्थ उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी द्वारा वर्तमान में प्रचलित सायबर ठगी के नये प्रारूप डिजीटल अरेस्ट, सेक्सटार्सन (वीडियो कॉलिंग के माध्यम से), वॉट्सएप्प की डी.पी. बदलकर ठगी करने, बिटकॉईन, दुरिजम प्लॉन के नाम पर, कस्टमर केयर के नाम पर, ऑनलाईन लोन एप्प व अन्य तरीको से किये जाने वाले अद्यतन ठगी के बारे में जानकारी एवं बचने के उपाय साझा किये गये।
गुम हुये मोबाईल की बरमदगी में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक अजहर उद्दीन प्र.आर. आतिश पारिक, राहुल सिंह, आरक्षक राघवेन्द्र साहू, प्रशांत राठौर, प्रशांत सिंह, विकास राम, मुकेश वर्मा, सतीश भारद्वाज, नवीन एक्का, दीपक यादव व ए.सी.सी.यू. की सम्पूर्ण टीम की महत्वपुर्ण भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
