
नगर सेना में पंकज कुमार पुरेना के चयन की सूचना मिलते ही उनके गृह क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवारजन, मित्रमंडली और स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें ढेर सारी बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दीं।
जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने पंकज कुमार पुरेना को विशेष बधाई देते हुए कहा कि उनका यह चयन न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने प्रेरणात्मक उद्बोधन में कहा, “लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।”
ज्वाला बंजारे ने विश्वास जताया कि पंकज अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे और युवाओं के लिए एक मिसाल बनेंगे। वहीं, ग्रामीणों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पंकज की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करेगी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
