मस्तूरी।जनपद पंचायत मस्तूरी के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का मंगलवार को प्रथम सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी, उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर व लक्ष्मीन पोर्ते,सत्या पांडेय,देवेश शर्मा, अनिता गुप्ता,मनोज खरें,उषा केवट,रेवाशंकर साहु, अंजनी पटेल,राजु पंडित,मंजु कुर्रे, देवेंद्र कृष्णन, प्रतिभा अंचल,लौगलता पटेल,धरम भार्गव, ज्वाला बंजारे, हेमचंद भार्गव, चांदनी रात्रे, राजकुमारी कुर्रे, मेनका जगत, सरिता नायक, राकेश शर्मा, माधुरी रात्रे, सहित 25 जनपद सदस्यों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जेआर भगत ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सुर्यवंशी रहे।शपथ ग्रहण के बाद जनपद अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी और उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर ने अपने कक्ष में जाकर पदभार ग्रहण किया। शपथ लेने के बाद जनपद पंचायत मस्तूरी के उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने कार्यक्रम में आऐ सभी अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि जनपद क्षेत्र के सभी पंचायत और क्षेत्र का विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। क्षेत्र के जो विकास के कार्य रुके है उसे पहले प्राथमिकता देकर कार्य करेंगे। केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाएंगे,इस अवसर पर नवनिर्वाचित जनपद सदस्य सहीत जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, श्रीमति सतकली बावरे, राजेंद्र धीवर, चंद्र प्रकाश सूर्या, खिलावन पटेल,व वरिष्ठ नेता तामेश सिंह ठाकुर,टुकेश सिंह, प्रेमचंद जायसी, दीपक शर्मा, विजय अंचल, राजकुमार अंचल, शंकर यादव, ,मलिकराम डहरिया, यदु राम साहू,लखन टंडन, धर्मेंद्र कोशले,अभिलेष यादव, विरेंद्र शर्मा, विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
