
डंगनिया। आज़ादी के 79 साल पूरे होने की खुशी में शासकीय प्राथमिक शाला डंगनिया देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आई। सुबह से ही विद्यालय प्रांगण में बच्चों, ग्रामीणों और अतिथियों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर ओर तिरंगे की शोभा और देशभक्ति गीतों की गूंज से वातावरण ऊर्जा से भर गया।

मुख्य अतिथि जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने जोशीले उद्बोधन में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा—
“आओ जवान आओ, हमको जहां पुकारे, धरती पे हम बिछा दें, आकाश के सितारे…”
उनके इस गीत ने बच्चों और ग्रामीणों के दिलों में देशभक्ति की लहर दौड़ा दी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत डंगनिया के सरपंच हर प्रसाद भारते, योगेश मिरि, प्रकाश कुमार पुरेना, प्रफुल मिरि, शाला विकास समिति अध्यक्ष दिल कुमार भार्गव, उपसरपंच गोपाल टंडन, पंच क्रांति सोनी, पंचगण शशि टंडन, गोदरिया टंडन, कुमार बंजारे, रोजगार सहायक संजय बंजारे, गुलशन भारते, अनिल भारते, शांति टंडन, विजय और गोंदिल मौजूद रहे।
कार्यक्रम की खास बात रही मेडिकल एवं प्रफुल्ल कृषक साथी दुकान संचालक योगेश मिरि की सराहनीय पहल। उन्होंने बच्चों को फर्स्ट एड बॉक्स भेंट किया, जो न सिर्फ स्वास्थ्य जागरूकता का प्रतीक रहा बल्कि सभी के लिए प्रेरणास्रोत बन गया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक देशभक्ति नृत्य, गीत और भाषण पेश किए। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से प्रांगण गूंज उठा। ग्रामीण, अभिभावक और समस्त स्टाफ ने भी पूरे उत्साह से भागीदारी की, जिससे यह आयोजन गांव के लिए यादगार बन गया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
