
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बनी सड़क की बदहाल हालत को लेकर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि विभागीय लापरवाही के साथ-साथ उन भारी वाहनों की आवाजाही भी जिम्मेदार है, जो राखड़ से भरे ट्रक और हाइवा इस मार्ग से लगातार गुजरते रहते हैं। इन वाहनों ने सड़क को जर्जर से अति जर्जर बना दिया है।

ज्वाला बंजारे ने बताया कि ग्रामीण लगातार सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग केवल आश्वासन देकर जिम्मेदारी से बच रहा है। उन्होंने कहा कि 30 अगस्त को उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि “जब तक आश्वासन पूरा नहीं होता, तब तक मैं न रुकूँगा और न ही थकूँगा।”
उन्होंने प्रशासन और विभाग को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो वह ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर गड्ढों और धूल के कारण आवागमन कठिन हो गया है। बरसात में यह सड़क दलदल में बदल जाती है, जिससे छोटे वाहन और राहगीर अक्सर फंस जाते हैं। वहीं भारी वाहनों की तेज रफ्तार से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।

ज्वाला बंजारे ने विभाग से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की मूल भावना को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण अंचलों को टिकाऊ और सुरक्षित सड़क सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
