
जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने क्षेत्रवासियों से आगामी गणेश उत्सव को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक पर्व ही नहीं बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। इस दौरान सभी समाज के लोग एकजुट होकर भगवान गणेश की भक्ति में लीन रहते हैं।
उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे उत्सव को मर्यादित ढंग से मनाएं, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा प्रशासन एवं पुलिस की व्यवस्था में पूरा सहयोग करें। साथ ही बंजारे ने युवाओं से विशेष रूप से कहा कि वे डीजे की धुनों पर मर्यादा बनाए रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और स्वच्छता का ध्यान रखें।
ज्वाला बंजारे ने यह विश्वास जताया कि क्षेत्र की जनता हमेशा की तरह इस बार भी शांति और भाईचारे के वातावरण में गणेश चतुर्थी का पर्व सफलतापूर्वक मनाएगी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
