
ऐसे कई कर्मचारी जो मस्तूरी बीआरसी बनने लगा रहे राजनीतिक पकड़ और कर रहे हैं अधिकारियों से साठगाठ,
बिलासपुर। मस्तूरी में विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक मस्तुरी (बीआरसी)के रिक्त पद के लिए ऐसे भी कुछ कर्मचारी है जो आवेदन जमा कर पात्र के श्रेणी में है जो अपने कार्यों में लापरवाही करने के नाम से निलंबित भी हो चुके हैं। लेकिन अपनी राजनीतिक पकड़ और विभागीय अधिकारियों से साथ गांठ कर मस्तूरी बीआरसी बनने का सपना देख रहे हैं, बताते चलें कि मस्तूरी में अभी विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक (बीआरसी)का पद रिक्त हैं, जिसके लिए विभाग ने आवेदन मांगे थे, जिसमें मस्तूरी से कुल आठ कर्मचारीयों का पात्र सूची में नाम आया है,आवेदन करने वाले कर्मचारियों का दिनांक 29.07.2025 को सायं 4.00 बजे कार्यालय जिला पंचायत बिलासपुर में साक्षात्कार आयोजित किया भी जाना है।इन्हीं में से किसी एक कर्मचारी का चयन होना है।अब सवाल यह है की इन आठ लोगों में से ऐसे कई कर्मचारी है जो अपने कार्यों में लापरवाही के चलते निलंबित भी हो चुके हैं,और अब ऐसे में अगर विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक की प्रभार लापरवाह कर्मचारियों को मिलता है तो मस्तूरी क्षेत्र के शिक्षा और विकास में भारी लापरवाही और कमीशनखोरी हावी हो जाएगी। मस्तूरी विकासखंड क्षेत्र में विद्यालयों की स्थिति ऐसी भी जर्जर और बदहाल है, कहीं जगह बच्चों को पढ़ाई करने में छत नहीं मिल रहा है,तो कहीं बैठने के लिए टेबल कुर्सी भी उपलब्ध नहीं है, खेल मैदान से लेकर खेलने के सामग्री तक, मध्यान भोजन से लेकर पीने के पानी तक की समस्याएं आए दिन मस्तूरी विकासखंड के कई स्कूलों में देखने को मिलती रहती है, अब ऐसे में अगर गैरजिम्मेदार कर्मचारी को अगर बीआरसी का पद मिलता है तो फिर राम जाने मस्तूरी क्षेत्र में क्षेत्र में शिक्षा व विकास की स्थिति क्या होगी।
मस्तूरी क्षेत्र के इन आठ कर्मचारियों का नाम पात्र सुची में नाम है जिनमें से एक का होना है चयन….
1 सूरज कुमार क्षत्री (शिक्षक एलबी)
2 प्रणय वर्मा (शिक्षक एलबी)
3 योगेश कुमार पाण्डेय (शिक्षक एलबी)
4 किशोर कुमार डोंगरे (व्याख्याता एलबी)
5 दिलीप कुमार चंदेल (व्याख्याता एलबी)
6 प्रशांत कुमार शर्मा (प्रधान पाठक)
7 पुष्पेंद्र सिंह चंदेल (सहा. शिक्षक एलबी)
8 मन्नू लाल कुर्रे (शिक्षक एलबी)
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
