

चिरमिरी को मिली स्वास्थ्य सुविधाओं की ऐतिहासिक सौगात — 13 करोड़ की लागत से जिला चिकित्सा आवासीय परिसर व ट्रांजिट हाउस का भूमि पूजन
चिरमिरी। 28 जुलाई 2025, दिन सोमवार — चिरमिरी की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। जिला अस्पताल के सामने स्थित पुराने चिकित्सक आवास स्थल पर 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चिकित्सा आवासीय परिसर व 1.68 करोड़ की लागत से ट्रांजिट हाउस निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जी एवं चिरमिरी नगर निगम के महापौर श्री रामनरेश जी की विशेष उपस्थिति रही। उनके करकमलों से भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विशेष रूप से उपस्थित रहे — श्री मनोज दे, श्री द्वारिका प्रसाद, श्री राजू नायक, श्री प्रदीप सलूजा, श्री पुरुषोत्तम सोनकर, मनीष खटीक, टैटू अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल सहित अन्य समाजसेवी व नगरवासी।
इस अवसर पर मंत्री श्री श्याम बिहारी जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा — “आने वाले समय में चिरमिरी की कायाकल्प करूंगा। बस विश्वास बनाए रखिए।” उन्होंने चिरमिरी के लिए अनेक विकास योजनाओं की भी घोषणा की, जिससे आने वाले समय में चिरमिरी को नई पहचान मिलेगी।
–
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
