
शनिवार को मस्तूरी थाने में धूमधाम से पुलिसकर्मियों ने होली मनाई। शहर में होली के एक दिन बाद पुलिस कर्मियों ने उत्साह से त्योहार मनाया। दो दिन की सुरक्षा ड्यूटी पूरी करने के बाद पुलिसकर्मी होली के जश्न में शामिल हुए।मस्तूरी थाने में थाना प्रभारी हरिश टांडेकर की उपस्थिति में बड़ी संख्या में थाना स्टाप जमा हुए। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मस्तूरी थाने में भी होली की रौनक खुब देखने देखने को मिली। थाना प्रभारी हरिश टांडेकर ने अपने साथियों के साथ रंग गुलाल खेला।और होली की गीतों पर सभी ने जमकर नृत्य किया और

पुलिसकर्मियों ने होली के पारंपरिक गीत गाकर त्योहार का आनंद लिया। उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत सहित मस्तूरी क्षेत्र के पत्रकार साथी भी उपस्थित रहे, साथ ही पुलिस कॉलोनी वेद परसदा में भी धूमधाम से होली मनाते हुए डीजे पर जमकर पुलिसकर्मी परिवार ने डांस किया एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया। मस्तूरी, मल्हार ,पचपेड़ी, थाना सहीत अनेक स्थान पर आज भी रंग गुलाल की होली खेली जा रही है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
