

आज दिनांक 08.08.2025 को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बद्री प्रसाद देवांगन मध्य नगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मल्हार की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई की छात्राओं ने एक भावनात्मक और प्रेरणादायक पहल करते हुए स्थानीय पुलिस चौकी पहुँचकर पुलिसकर्मियों को राखी बाँधी। छात्राओं ने तिलक कर रक्षा सूत्र बाँधते हुए पुलिस जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनके मंगलमय जीवन, दीर्घायु एवं सुख-शांति की कामना की।
इस अवसर पर छात्राओं ने भावपूर्ण शब्दों में कहा—
“हम सभी बहनों – एनएसएस बद्री प्रसाद देवांगन विद्यालय मल्हार से – रक्षा सूत्र बाँधने आए हैं। सर, आप पहले से ही हमारी सुरक्षा करते आ रहे हैं और हम आशान्वित हैं कि आगे भी करते रहेंगे। इसी विश्वास के साथ हम सभी बहनें आप सभी भाइयों के मंगल भविष्य, दीर्घायु और खुशहाली की कामना करते हैं। आज आप और हम मिलकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ भी करने जा रहे हैं।”
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के महत्व को समझाया और सभी नागरिकों से 15 अगस्त के दिन अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। इस जनजागरूकता संदेश ने देशभक्ति के वातावरण को और सशक्त बनाया।
इस गरिमामय अवसर पर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे, चौकी प्रभारी ओंकारधार दीवान, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी करुणेश नापित, प्रधान आरक्षक नुवास तिग्गा, तथा पुलिसकर्मी विकास अंचल, किशन राय, सुखदेव पालके, अभिजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार वैष्णव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह संपूर्ण आयोजन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनोज सिन्हा एवं जिला संगठन की मार्गदर्शक कांति आंचल मैडम के कुशल निर्देशन व आशीर्वाद से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
पूरा कार्यक्रम भाईचारे, देशभक्ति और सेवा भावना से परिपूर्ण रहा। छात्राओं की इस पहल ने न केवल सुरक्षा बलों का सम्मान बढ़ाया, बल्कि समाज में राष्ट्रीय चेतना को भी सशक्त रूप से प्रकट किया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
