
मल्हार। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई बद्री प्रसाद देवांगन मध्य नगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार के छात्र-छात्राओं द्वारा नशा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सोनल जैन (ड्रग इंस्पेक्टर बिलासपुर) उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में शुभदा सेवा संस्था के सक्रिय सदस्य माननीय रविन्द्र वैष्णव, विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार वैष्णव सहित समस्त शिक्षकगण तथा जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे विशेष रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम का सफल संचालन माननीय डॉ. मनोज सिन्हा (कार्यक्रम समन्वयक) एवं माननीय कांति अंचल मैम (जिला संगठक) के मार्गदर्शन में हुआ।
मुख्य अतिथि जैन मैम ने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों से होने वाले दुष्परिणाम, उनसे बचाव एवं नशा छुड़ाने के उपायों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बच्चों को वार्तालाप में सम्मिलित करते हुए कई प्रश्न भी पूछे जिनका बच्चों ने सहजता से उत्तर दिया।
प्राचार्य माननीय प्रदीप वैष्णव ने वास्तविक जीवन के उदाहरणों से नशे के दुष्परिणाम बताए और सभी को जागरूक रहने का संदेश दिया। वहीं नगर के पूर्व पार्षद श्री बलराम गिरी ने छात्रों को भाग्यशाली बताते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम जीवन रक्षा और समाज में नई दिशा देने का कार्य करते हैं।
माननीय रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि सबसे पहले हमें स्वयं को नशे से बचाना होगा तभी हम अपने संपर्क में आने वाले लोगों को बचा पाएंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक गोकुल प्रसाद पाटले, व्याख्याता कमलेश कुमार कुम्हार, व्याख्याता मुकेश देवांगन, शुभम जोगी, रामलाल केवट, जितेंद्र थवाईत, रामायण भानु, विश्वनाथ प्रताप सिंह निराला, भारत पटेल एवं रमेश श्रीवाश सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री करुणेश कुमार नापित ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
