
मस्तूरी। शासकीयकरण की मांग पूरी कराने पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। दूसरी तरफ ग्राम पंचायत सचिवों के विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही का निर्देश पंचायत संचालनालय, रायपुर की संचालक प्रियंका ऋषि महोबिया ने समस्त जिला पंचायत सीईओ को पत्र जारी कर दिया है,ग्राम पंचायतों के कार्यों की अनिवार्यता को दृष्टिगत रखते हुये समस्त हड़ताली ग्राम पंचायत सचिवों को 24 घंटे के भीतर हड़ताल समाप्त कर अपने कर्तव्य पर लौटने के संबंध में अपने स्तर से निर्देश प्रसारित कर निर्देश की अवहेलना करने वाले ग्राम पंचायत सचिवों के विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करने कहा गया है।
इस आदेश को लेकर सचिव संघ में भारी नाराजगी और रोष है।इसी तारतम्य में आज मस्तूरी जनपद पंचायत प्रांगण में हड़ताल में बैठे मस्तूरी सचिव संघ ने शासन की ओर से आए आदेश की कापी को नारे बाजी करते हुए जलाया और सरकार के मंत्रियों को टैग करते हुए विभिन्न सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
