
अप.क्र. – 279/2025, धारा – 25 27 आर्म्स एक्ट।
♦️ जन्म दिन में धारदार चाकू से केक काटने वाले आरोपियो पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।
♦️ आरोपियो के कब्जे से 03 नग स्टील चाकू एवं 01 नग चापड किया गया जप्त।
♦️ 04 आरोपियो के विरूद्ध किया गया आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही।
♦️ थाना तारबाहर पुलिस की कार्यवाही। —————————————————-
नाम आरोपी- 1.गजानंद ध्रुव पिता गंगाराम ध्रुव उम्र 24 वर्ष सा. डीपूपारा तारबाहर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर छ.ग.
2. रोहित पाल पिता श्रवण पाल उम्र 18 वर्ष सा. डीपूपारा थाना तारबाहर हा.मु. मन्ना डोल तिफरा जिला बिलासपुर छ.ग.
3. अंकुश यादव पिता स्वंबर यादव उम्र 18 वर्ष सा. डीपूपारा दुर्गा मंदिर के पास थाना तारबाहर बिलासपुर 4. साहिल कौशल पिता स्व नंदू कौशल उम्र 18 साल सा तारबाहर बस्ती डीपूपारा बिलासपुर
⏩⏩⏩विवरण – दिनांक 28.08.2025 को सोशल मीडिया में विडियो वायरल हुआ जिसमे कुछ लडके जन्म दिन के अवसर पर धारदार चाकू से केक काट कर आम जनता को डरा धमका रहे है उक्त वायरल विडियो के संबंध में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा तत्काल कार्यवाही एवं क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वो पर नजर रखने निर्देशित किया गया। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन पर निरी. कृष्णचंद सिदार थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर पेट्रोलिंग डियूटी पर रवाना हुये थे कि आज दिनांक 30.08.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि दुर्गा मंदिर के पास डीपूपारा में कुछ लडके हाथ में धारदार चाकू लेकर लहरा कर आम जनता को धमका रहा है कि सूचना पर तत्काल मौके पर पहुच कर घेराबंदी कर उक्त आरोपियो को पकडा जिसके कब्जे से 03 नग स्टील का धारदार चाकू एवं 01 नग चापड जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
उक्त कार्यवाही में उपनिरी रामनरेश यादव, आर. राजेश श्रीवास, आर. महेन्द्र सोनकर, आर. आर. नुरूल कादिर आर. भागीरथी गेंदल आर. रूपलाल चंद्र का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 28, 2026विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य से देश को बड़ी उम्मीदें : श्री अरुण साव
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
